Move to Jagran APP

समान कार्य पर समान वेतन दे सरकार: जगवीर

एटा: जैथरा स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की मंडलीय बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 09:26 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 09:26 PM (IST)
समान कार्य पर समान वेतन दे सरकार: जगवीर
समान कार्य पर समान वेतन दे सरकार: जगवीर

जागरण संवाददाता, एटा: जैथरा स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की मंडलीय बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के समक्ष शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि शिक्षक हितों पर सरकार की उदासीनता पर चुप नहीं बैठा जाएगा। संगठन की तमाम मांगें लंबित हैं। जल्द ही सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो संगठन आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन शिक्षकों को निश्शुल्क चिकित्सा सुविधा, आउट सोर्सिंग से की जाने वाली भर्तियों का विरोध संगठन की प्राथमिकता पर है। कई बार आश्वासन दिए गए हैं, लेकिन अब चुन नहीं बैठा जाएगा। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुख बताते हुए कहा कि यह सरकार मांग स्वीकार नहीं करती है तो संगठन भी संघर्ष के लिए तैयार है। सभी पदाधिकारी पुरानी पेंशन के लाभों और नई पेंशन के नुकसान बताएं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के साथ सक्रियता बढ़ाने को भी कहा। बैठक को अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष रामलाल कुशवाह ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मंडलीय मंत्री देवेंद्र यादव, डॉ. दिनेश वशिष्ठ, चेयरमैन जैथरा विजेंद्र ¨सह चौहान, कमलेश मिश्रा, विश्व प्रताप, डॉ. सुधीर गुप्ता, मनोज तिवारी, मुकेश शर्मा, कन्हीं ¨सह वर्मा, डा. विनीता तिवारी, तूफान ¨सह वर्मा, विवेक प्रताप ¨सह, अवधेश पांडेय, डॉ. आरके तिवारी, अमित श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.