Move to Jagran APP

अब विरोध नहीं सेवा की राजनीति का वक्त: बंसल

जसराना : लोकसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोल रही भाजपा की टीम को नया मंत्र बताया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 11:47 PM (IST)
अब विरोध नहीं सेवा की राजनीति का वक्त: बंसल
अब विरोध नहीं सेवा की राजनीति का वक्त: बंसल

जसराना : लोकसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोल रही भाजपा की टीम को नया मंत्र बताया गया। जसराना में ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक में प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने जनता का फीड बैक समझाते हुए 17 जिलों की टीम को पूरा पाठ पढ़ाया। इसके साथ ही आगामी 58 दिनों के लिए कार्यक्रमों का रोडमैप भी थमा दिया।

loksabha election banner

जसराना के अवंतीबाई कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे महामंत्री संगठन ने पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को विरोध की राजनीति नहीं बल्कि रचनात्मक काम करने वाले लोग चाहिए। जनता की सोच बदल रही है, इसलिए हमें भी बदलना होगा। केंद्र और प्रदेश की सत्ता में होने के कारण जनता के प्रति हमारी भूमिका बदली है। अब सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में भूमिका अदा करें। कार्यकर्ताओं को विपक्ष की नकारात्मक राजनीति में फंसने की जरूरत नहीं है। प्रदेश महामंत्री व ब्रज क्षेत्र प्रभारी गो¨वद नारायण शुक्ला ने कहा कि सजगता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए विजय अभियान का सही भागीदार बना जा सकता है। बैठक में महामंत्री संगठन ने पदाधिकारियों को अभियानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। शाम चार बजे तक दो सत्रों में चलने वाली बैठक दोपहर डेढ़ बजे समाप्त हो गई। दरअसल लखनऊ से आगरा के लिए सीएम के उड़ान भरने की खबर लगते ही नेताओं ने आगरा की दौड़ लगा दी।

बैठक को क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी ¨सह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यसमिति सदस्य नानक चंद, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह, महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल समेत आगरा अलीगढ़ मंडल सहित 17 जिलों के पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.