सादगी के साथ विसर्जन की गणपति प्रतिमाएं
श्रद्धालुओं ने 10 दिन से विराजित गणपति का पूजन अर्चन कर घर में ही जलपात्र रखकर प्रतिमा विसर्जन किया
एटा, जासं। गणेश चतुर्थी को जिस प्रकार से बप्पा को घर लाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह था, उसी प्रकार से अगले बरस फिर बुलाने के लिए विसर्जन करने में भी लोगों में वहीं श्रद्धा का भाव दिखाई दे रहा था। जबकि इस बार पूर्व की भांति शोरशराबा न होकर बेहद सादगी रही।
शहर के अरुणानगर मुहल्ले में विद्युत कर्मी अनीता वर्मा के आवास पर परिजनों के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने दस दिन से विराजित गणपति का पूजन अर्चन कर घर में ही जलपात्र रखकर प्रतिमा विसर्जन किया। उन्होंने बताया कि त्यौहार सादगी पूर्व तरीके से मनाने चाहिए। इस मौके पर वीर वर्मा, कौशिकी वर्मा, दिव्याशी वर्मा, वैष्णवी, प्रियंका, समृद्धि समेत काफी लोग मौजूद थे। शहर के मुहल्ला वनगांव में शिशुपाल सिंह के नेतृत्व में लोगों ने कोविड -19 के निर्देश का पालन करते हुए प्रतिमा विसर्जन से पूर्व हवन किया तथा बिना किसी शोर शराबे के नहर में प्रतिमा का विसर्जन करते हुए गणपति वप्पा से अगले बरस फिर आने की कामना की। इस मौके पर युवराज, सुनील आदि मौजूद थे। वहीं आगरा रोड पर दीपक गुप्ता, रवेंद्र, गणेश, विक्की, उमेश मिश्रा, मनोज, राजू आदि ने गणपति प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली। इसके साथ ही कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने चतुर्थी को विराजित प्रतिमाओं का विसर्जन किया। मुहल्ला बापू नगर के विनीत मिश्रा, अमित मिश्रा, अजय यादव आदि ने भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।
अलीगंज : कस्बा के लोगों ने भी अपने घरों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की थीं, उनका भी विसर्जन कर दिया गया। कुछ लोग गंगा घाट पहुंचे तो कुछ ने अन्य स्थानों पर प्रतिमाएं विसर्जित कीं।
निधौली कलां : कस्बा के गौरीशंकर गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, अशोक, सुभाष, दिनेश बाबू, उमेशचंद्र, शशि, सीमा गुप्ता, कल्पना गुप्ता, आशा गुप्ता, भगवान देवी, कमलेश, मुक्खो देवी, निर्मला, शारदा आदि ने भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया।