गूंजे पुष्पदंत भगवान के जयघोष
जागरण संवाददाता, एटा: जैन समाज के पर्यूषण पर्व की समाप्ति के बाद सोमवार को दो दिवसीय रथयात्रा
जागरण संवाददाता, एटा: जैन समाज के पर्यूषण पर्व की समाप्ति के बाद सोमवार को दो दिवसीय रथयात्रा महोत्सव शुरू हो गया। शहर के बड़े जैन मंदिर से पुष्पदंत भगवान की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों की धुन पर भक्ति भजनों और जिनवाणी पर आधारित गीतों पर लोग झूमते रहे।
सुबह घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल में श्री दिगम्बर जैन महावीर मंडल के द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेशचंद्र शर्मा ने किया। मेला मंच का उद्घाटन ¨हदुस्तान यूनीलीवर के प्रोडक्शन मैनेजर धनंजय जैन द्वारा किया। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि सत्य और अ¨हसा की राह दिखाने वाला जैन धर्म महान है। जैन धर्म के संत त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति हैं। इस मौके पर जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मंगला चरण किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अभय जैन, सन्मति जैन, संभव जैन, विनोद जैन, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुन्नेश जैन एड. सहित अन्य लोग मौजूद थे।
दोपहर में श्री दिगम्बर जैन पदमावती पुरवाल पंचायत बड़े जैन मंदिर पुरानी बस्ती से भगवान पुष्पदंत की प्रतिमा को श्रद्धालुओं ने रथ पर सुशोभित किया और उनके जयघोष शुरू हो गए। बैंडबाजों के साथ पहले भगवान के रथ को श्रावकों ने खुद अपने हाथों से खीचा। इसके बाद रथायात्रा शहर के पुलियागर्वी, लोकमनदास तिराहा होते हुए घंटाघर मैनगंज स्थित जैन मेला पंडाल में पहुंची। भगवान पुष्पदंत की शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया, उनकी आरती उतारी। रथयात्रा के दौरान श्रावक-श्राविकाएं नृत्य कर भक्ति में सराबोर दिखे। रथ पर इंद्र दिलीप जैन, सुभाष जैन, कुबेर इंद्रलाल जैन, सारथी सुजय जैन व एडीएस जैन ने अंत में भगवान को पांडुक सिला पर विराजमान किया। इस दौरान सभासद मनीष जैन, अनुज जैन, अध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन, मंत्री आनंद जैन, कोषध्यक्ष विनय जैन, विजय जैन, नवीन जैन, सोना जैन, विदित जैन, विजय जैन, नरेंद्र जैन, मंजू जैन आदि श्रावक-श्राविकाएं मौजूद थे। मंगलवार को क्षमावाणी के साथ रथयात्रा का समापन होगा।