गणेश विसर्जन यात्राओं की धूम, सड़कों पर उड़ा गुलाल
अंतिम दिन गणेश विसर्जन यात्राओं की शहर-कस्बाओं में धूम रही।
जागरण संवाददाता, एटा : अंतिम दिन गणेश विसर्जन यात्राओं की शहर-कस्बाओं में धूम रही। जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए गंगाघाटों पर ले जाया गया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने शोभायात्राएं निकालीं, प्रसाद वितरण किया। इस दौरान सड़कों पर खूब गुलाल उड़ा और लोग रंग-बिरंगे नजर आए।
मिरहची : कस्बा में गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। प्रधान लक्ष्मीदेवी उपाध्याय और समाजसेवी सर्वेश उपाध्याय ने यात्रा का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं को फलाहार कराया। यात्रा में भक्त भक्ति से सराबोर होकर खूब झूमे। प्रतिमा का हजारा नहर पर विसर्जन किया गया।
अलीगंज : पड़ाव पुलिया और प्राइमरी पाठशाला पर स्थापित भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा अबीर-गुलाल की होली खेलते हुए भक्तों ने निकाली। इससे पूर्व गणेश प्रतिमा स्थल पर हवन-यज्ञ हुआ। विसर्जन यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत कर प्रसाद बांटा। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता राजू, दिनेशचंद्र गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, सुजीत गुप्ता, विकास गुप्ता, आशीष वर्मा, उमेश यादव, उमेश राजपूत, नरेन्द्र कुमार गुप्ता, विवेक गुप्ता, रामप्रताप भदौरिया, महेश चन्द्र, रामविलास राजपूत, अवधेश कश्यप, अनमोल गुप्ता लोग मौजूद रहे।
राजा का रामपुर : कस्बा में गणेश चतुर्थी पर स्थापित गणेश प्रतिमा कछपुरा मुहल्ला से विभिन्न मार्ग होते हुए विसर्जन को ले जाई गई। यात्रा में भगवान गणेश के जयकारे गूंजते रहे। वहीं डीजे की धुन पर भक्त खूब थिरके। इस मौके पर अश्वनी शाक्य, विपिन शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, जौली ¨सह, अर्जुन ¨सह, पीयूष, उदय प्रताप, आर्यन, अतुल प्रधान, संदीप गुप्ता, पंकज यादव, विजेंद्र यादव, प्रदीप, संतोष, नीरज, राजू समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
मारहरा : गणपति विसर्जन यात्रा में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज रही। श्री शिव ¨चताहरण मंदिर से यात्रा विभिन्न मुहल्लों से होकर निकाली गई। इस मौके पर बबलू चौधरी, अशोक सक्सेना, विपिन यादव, अशोक यादव, हनी गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, नीलू गुप्ता, टीटू गुप्ता, चीनू यादव, दीपक सक्सेना, सोनू सक्सेना, विशेष यादव, शालू गोयल, ईशू गोयल, राहुल सिसोदिया, कमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।