Move to Jagran APP

चहुंओर दिखी उमंग, हुरियारों ने खूब उड़ाए रंग

रंगों का पर्व होली गुरुवार को परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवाओं और बच्चों ने जमकर रंग उड़ाया। वहीं आपस में गले मिलकर लोगों ने सछ्वावना और भाईचारे को बढ़ाया। रंगे-पुते चेहरों को लेकर संगीत की मस्ती में युवाओं की टोलियां शाम तक जहां मस्त रही। वहीं शुक्रवार को भी होली का खुमार साफ नजर आया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:29 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:29 PM (IST)
चहुंओर दिखी उमंग, हुरियारों ने खूब उड़ाए रंग
चहुंओर दिखी उमंग, हुरियारों ने खूब उड़ाए रंग

एटा: रंगों का पर्व होली परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवाओं और बच्चों ने जमकर रंग उड़ाया। वहीं आपस में गले मिलकर लोगों ने सद्भावना और भाईचारे को बढ़ाया। रंगे-पुते चेहरों को लेकर संगीत की मस्ती में युवाओं की टोलियां शाम तक जहां मस्त रही। वहीं शुक्रवार को भी होली का खुमार साफ नजर आया।

loksabha election banner

गुरुवार तड़के होलिका दहन के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। जैसे ही होलिकादहन किया गया, भक्त प्रहलाद की जय-जयकार होने लगी। उनके द्वारा होलिका स्थलों की परिक्रमा लगाई गई। परिक्रमा के पश्चात जौ की बालों को भूनकर लाने के साथ ही आग लेकर लोग घर आए जिससे घरों में महिलाओं ने होली के रंग बिरंगे गीतों के साथ होलिका दहन किया। लोगों ने अपने-अपने पूर्वजों और परिवार के लोगों को सबसे पहले जौ की आखत देने के बाद आशीर्वाद लिया। सुबह से देर शाम तक एक दूसरे से गिले शिकवे भूलकर होली मिलने का दौर चलता रहा। इस दौरान होली के रंगों में हुरियारों ने सराबोर होकर मस्ती में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर गली-मुहल्ला होली के रंगों में रंगने के साथ ही युवाओं की मस्ती में दिखा। होली की मस्ती ऐसी थी कि कॉकटेल पार्टी भी शुरू होकर हुरियारों को मस्ती के लिए उत्साहित करती रहीं। बच्चे भी घरों की छतों और बाहर मस्ती करते हुए राहगीरों पर रंग बरसाते रहे। शहर के पुलिस लाइन, निधौली रोड, प्रेम नगर, शिकोहाबाद रोड, सुनहरी नगर सहित जगह-जगह युवाओं द्वारा डीजे की व्यवस्था कर रखी थी, जिन पर युवाओं की टोलियां फिल्मी गीतों की धुन पर जमकर नाचती देखी गई।

जिले के अलीगंज, जैथरा, अवागढ़, जलेसर, मारहरा, सकीट, राजा का रामपुर, निधौलीकलां अन्य नगर-कस्बों में भी होली का उल्लास साफ नजर आया। लोगों ने जमकर एक-दूसरे को रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं इस दौरान लोग होली के गीत गाते हुए चौपाई लेकर निकले। राजा का रामपुर में पूर्वी-पश्चिमी सभ्यता की पहचान लोक गीतों के साथ चौपाई निकाली गई। जगह-जगह उनका स्वागत भी किया गया। इस मौके पर सभी एक-दूसरे से प्रेमपूर्वक गले मिले और गिले-शिकवे दूर किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.