Move to Jagran APP

कोहरे ने जकड़ी रफ्तार, ठंड ने किया बेदम

ठंड का सितम शुक्रवार को और बढ़ गया। अल सुबह जहां मौसम साफ था

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 10:46 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 06:04 AM (IST)
कोहरे ने जकड़ी रफ्तार, ठंड ने किया बेदम
कोहरे ने जकड़ी रफ्तार, ठंड ने किया बेदम

एटा, जागरण संवाददाता: ठंड का सितम शुक्रवार को और बढ़ गया। अल सुबह जहां मौसम साफ था तो 7 बजे से कोहरा होना शुरू हुआ। घंटे भर में हर ओर सफेद चादर तन गई। जिसमें चंद कदम दूर तक देखना मुश्किल था। शहर के बाहर ही नहीं, बल्कि अंदर रिहायशी इलाकों तक में घना कोहरा देखा गया। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। ²श्यता के अभाव में वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। वहीं, ठंड और गलन के चलते लोग बेहाल दिखे। बाजार देरी से खुले। फिर भी ग्राहकों के अभाव में रौनक नहीं थी। राहत के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे देखे गए। हालांकि, दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ देर की राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

इस बार सर्दी पूरे तेवरों में है। लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से दिसंबर में इस तरह की ठंड महसूस नहीं की गई। लगातार तल्ख सर्दी मुश्किलें बढ़ा रही है। शुक्रवार को भी सुबह और शाम के समय ठंड हाड़ कंपाने वाली रही। सुबह के समय देर तक हर ओर घना कोहर छाया रहा। गलन भी बरकरार थी। जिसके चलते सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे थे। अधिकांश लोग देर तक घरों में अपने बिस्तरों में दुबके रहे। उधर, बाहर जाने वाले लोग कुछ बस के इंतजार में रोडवेज बस स्टैंड व अन्य वाहन स्टैंडों पर ठिठुरते हुए नजर आए। कोहरा हटने के बाद करीब 11 बजे से धूप निकलना शुरू हुई। दोपहर के समय इसमें गरमाहट आई तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। धूप सेंकने के लिए लोग खुले स्थानों और घरों की छत पर बैठे नजर आए। 3 बजे के बाद धूप हल्की होना शुरू हो गई। जबकि शाम तक सूर्यदेव के पूरी तरह छुपने के बाद ठंड के तेवर फिर तीखे हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.