Move to Jagran APP

भाजपा कैलाश मंडल की कार्यकारिणी घोषित

भाजपा कैलाश मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। कमेटी की घोषणा प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई। इसके बाद मंडल की बैठक हुई जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति भी बनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:08 AM (IST)
भाजपा कैलाश मंडल की कार्यकारिणी घोषित
भाजपा कैलाश मंडल की कार्यकारिणी घोषित

एटा, जागरण संवाददाता : भाजपा कैलाश मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। कमेटी की घोषणा प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई। इसके बाद मंडल की बैठक हुई, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति भी बनाई गई।

loksabha election banner

दरअसल भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा पहले ही हो गई थी। इसके बाद कमेटियां बनाईं गईं और अनुमोदन के लिए प्रदेश नेतृत्व के पास भेज दी गईं। कैलाश मंडल के अध्यक्ष पद पर ब्रजेश गुप्ता की घोषणा पूर्व में ही हो गई थी। इसके बाद अब मंडल कमेटियों के गठन का क्रम चल रहा है। कैलाश मंडल की कमेटी में गौरव शर्मा, गौरव दीक्षित, नरेश राजपूत, प्रवेश मिश्रा, आकाश गुप्ता, मनोहर सिंह को मंडल उपाध्यक्ष तथा नितिन गुप्ता और कुलदीप को मंडल महामंत्री और प्रशांत गुप्ता व मोहित शर्मा, बीना दुबे, गौरव पुंढीर, कुसुम त्रिपाठी को मंडल मंत्री बनाया गया है, जबकि प्रमोद गिरि कोषाध्यक्ष होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि मंडल कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, शीघ्र ही सभी कमेटियां गठित कर दी जाएंगी। इस दौरान पार्टी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। इस दौरान भाजपा के ब्रज क्षेत्र मंत्री प्रेमपाल सिंह धनगर तथा भाजपा नेता कौशलेंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.