क्षत्रिय समाज ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
जलेसर संवादसूत्र। नगर में बुधवार को जादौन क्षत्रिय समाज ने योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। पूरा माहौल भक्तिभाव से सराबोर हो उठा और जय कन्हैयालाल के जयकारे लगे।
जलेसर, संवादसूत्र। नगर में बुधवार को जादौन क्षत्रिय समाज ने योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। पूरा माहौल भक्तिभाव से सराबोर हो उठा और जय कन्हैयालाल के जयकारे लगे।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह जादौन ने कहा कि योगीराज भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से विश्व को एक सूत्र में पिरोने का संदेश दिया। वास्तव में उनके उसी संदेश के सार से मानव संतोष प्राप्त कर सकता है। युवराज अवागढ़ अंबरीशपाल सिंह ने समाज के लोगों को एकजुटता का संदेश दिया। वहीं भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप ने समाज की पृष्ठभूमि के बारे में बताया। उन्होंने क्षत्रीय वीरों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक नागेन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान कृष्ण की हर लीला में कोई न कोई संदेश छिपा है। कार्यक्रम को विक्रमादित्य सिंह जूदेव, राकेश जादौन पूर्व मंत्री मप्र, राजकुमार पीतांबर सिंह श्योराज सिंह दुलारेसिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पवन ठाकुर, शिवप्रताप, सतेंद्र जादौन, लोक गायक बसंत पतझड़, विक्की जादौन, श्यामवीर सिंह, राहुल सिंह, अजय प्रताप, राजा ठाकुर रवि सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।