विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा के रसूलपुर गढ़ौली में संक्रामक रोगों का कहर, 15 दिन में छह मौतें

Published: Sat, 03 Oct 2026 12:41 PM (IST)

एटा के रसूलपुर गढ़ौली गांव में संक्रामक रोगों के प्रकोप से ग्रामीण चिंतित हैं, जहां पिछले पंद्रह दिनों में बुखार ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. रसूलपुर गढ़ौली गांव में संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ा।

  2. पंद्रह दिनों में बुखार से छह लोगों की मौत हुई।

  3. विधायक ने दौरा किया, स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की।

संवाद सहयोगी, मिरहची (एटा)। मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ौली गांव में संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कई घरों में चारपाई बिछी हैं और बड़ी संख्या में लोग बुखार व अन्य बीमारी से पीड़ित बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 15 दिन में खूबसिंह, चिरंजी लाल, धर्मजीत उर्फ पप्पू, शांति देवी, राधा और यतींद्र समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है। हालांकि मौतों का कारण संक्रामक बीमारी ही है, इसकी स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विधायक ने गांव पहुंचकर जाना हाल, स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा छिड़काव और फागिंग कराई

बीमारी और मौतों की सूचना पर शुक्रवार को मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि रंजन यादव, बीडीओ सुधाकर दुबे और एडीओ पंचायत दीपक गुप्ता गांव पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। विधायक ने मृतकों के स्वजन से मिलकर संवेदना जताई।

ग्रामीणों ने बीमारें से मौतें होने की बताई बात

ग्रामीणों ने बताया कि कई घरों में एक से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ निजी चिकित्सकों से भी उपचार कराया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई जा रही है। स्वास्थ्य टीमें शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर रही हैं और रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी की मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया प्राइवेट पार्ट काटने और गिरने का सच

यह भी पढ़ें- दाढ़ी और लंबे बाल पर रोक, संत प्रेमानंद का एक और बड़ा फैसला; ड्रेस कोड लागू करने के बाद फिर बैठक