Move to Jagran APP

नारी सशक्तिकरण को सब आएं आगे

मिशन शक्ति के पहले चरण का समापन रविवार को किया गया। शहर में ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 05:03 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:03 AM (IST)
नारी सशक्तिकरण को सब आएं आगे
नारी सशक्तिकरण को सब आएं आगे

एटा, जागरण संवाददाता: मिशन शक्ति के पहले चरण का समापन रविवार को किया गया। शहर में जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर रोल माडल महिलाओं-बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि नारियों को स्वावलंबित बनाने, सम्मान, सुरक्षा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहतर कदम उठा रही है। थानों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से अब सुनवाई में सहायता मिलेगी। बेटियां सदैव परिवार का ख्याल रखती हैं, उनके सम्मान को बेहतर प्रयास किए जाएं।

डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि नारी के बिना विश्व की कल्पना नहीं की जा सकती। बालिकाओं-महिलाओं के प्रति सरकार काफी गंभीर है। आगामी छह माह तक मिशन शक्ति अभियान विभिन्न चरणों में चलाया जाएगा। हम सभी को चाहिए कि बेटियों को समान अवसर दें। नारी सशक्तिकरण को सभी लोग आगे आएं। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जा चुकी है। महिलाएं एवं बालिकाएं इनके माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

रोल माडल के रूप में चिन्हित की गई 100 से अधिक महिलाओं-बालिकाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस दौरान सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीआइओएस मिथलेश कुमार, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, डीएचओ एनएस भट्ट, डीपीओ संजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.