Move to Jagran APP

क्रिसमस की खुशियों में रंगे सब, डोर टू डोर कैरोल

क्रिसमस पर्व की शुरूआत यूं तो कई दिन पूर्व ही हो गई मगर अब लोगों क

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:06 AM (IST)
क्रिसमस की खुशियों में रंगे सब, डोर टू डोर कैरोल
क्रिसमस की खुशियों में रंगे सब, डोर टू डोर कैरोल

एटा, जागरण संवाददाता : क्रिसमस पर्व की शुरूआत यूं तो कई दिन पूर्व ही हो गई मगर अब लोगों का उत्साह उनके चेहरों पर चमक रही खुशियों से स्पष्ट झलक रहा है। प्रभु यीशु के जन्म की तैयारियां भी चल रही हैं, डोर टू डोर कैरोल हो रही है। सांता घर-घर जाकर उपहार बांट रहे हैं। बच्चों में जोश देखने को मिल रहा है। क्रिश्चियन कंपाउंड में बॉन फायर के दौरान लोगों ने कैरोल गाया और झूम-झूम कर खुशियां मनाईं। दिन भर लोग बाजारों में खरीदारी करने में जुटे रहे।

loksabha election banner

मेगांव मेमोरियल चर्च में रविवार को सुबह दस बजे प्रार्थना सभा हुई। जिसमें क्रिश्चियन समाज के लोगों ने भाग लिया, बच्चे और महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में चर्च के पादरी जगत सिंह ने कहा कि प्रभु यीशु ने शांति का संदेश दिया। खुद यातनाएं सहीं मगर उन्हें कभी क्रोध नहीं आया। इंसान को उन्होंने जीने की कला सिखाई। यीशु के बताए रास्ते पर चलकर हम सब अपना जीवन धन्य कर सकते हैं। इस बीच क्रिश्चियन कंपाउंड में बॉन फायर का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाएं और बच्चे खूब थिरके। सबके चेहरों पर क्रिसमस की खुशी देखने लायक थी। इस दौरान महिमा मसीह ने कहा कि प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में बॉन फायर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। घरों में सजावट, बाजारों में खरीदारी बाजारों में क्रिसमस पर्व को लेकर क्रिसमस कार्ड, सांता क्लॉज की पोशाक, क्रिसमस-ट्री की खूब खरीदारी हो रही है। रेडीमेड सांता क्लाज से लेकर आकर्षक इलेक्ट्रानिक खिलौने बिक रहे हैं। गिफ्ट एंपोरियम संचालक आकाश जैन ने बताया कि बाजार में आठ फीट के सांता क्लाज हैं तो चार फीट का स्टार वाला एपिल टावर भी है। फैंसी क्रिसमस झोला एवं लाइटिग से सजे स्नोमैन भी बाजार में हैं। इसके साथ ही सांता क्लॉज के मुखौटों को भी अधिक पसंद किया जा रहा है। कई लोग बिकने वाले क्रिसमस ट्री के बजाय स्वयं क्रिसमस ट्री बनवाना अधिक पसंद कर रहे हैं। घरों की सफाई और रंग-रोगन के साथ ही कुछ परिवार के लोग झांकियों को बनाने में जुट गए हैं। क्रिसमस के अवसर पर महिलाएं अपने घर की रौनक बढ़ाने में जुटी हुई हैं। कुछ तो घर की हर छोटी-मोटी सजावट चाहे वो सीढ़ी हों या दीवार, हर जगह को सजावटी आयटमों से सजा रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.