विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
रिजोर क्षेत्र में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतका के पिता ने दहेज न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
जागरण संवाददाता, एटा: रिजोर क्षेत्र में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। मृतका के पिता ने दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने और शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना के बाद से फरार ससुरालीजनों की तलाश में लगी हुई है।
गुरुवार शाम मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र के ग्राम बढ़ौली निवासी रामबक्श ¨सह ने पुलिस को बताया कि उसने 23 वर्षीय बेटी रीना की शादी तीन वर्ष पूर्व ग्राम बीगौर निवासी बबलू के साथ की थी। शादी के दौरान बेटी के ससुरालीजनों की दहेज की कोई मांग नहीं थी। फिर भी उसने काफी दहेज दिया था। शादी के बाद तीन लाख रुपये की मांग को लेकर ससुरालीजनों द्वारा बेटी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर गुरुवार दोपहर बबलू ने अपने मां-बाप और भाई की मदद से बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ससुरालीजन शव को फंदे से नीचे उतार कर रफूचक्कर हो गये। जानकारी मिलते ही सीओ सकीट राजा ¨सह नायब तहसीलदार सुरेशपाल ¨सह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। एसओ रिजोर जितेंद्र ¨सह ने बताया कि आरोपित ससुरालीजनों की तलाश की जा रही है।