अटल पर अभद्र टिप्पणी, कांग्रेसी पर एफआइआर
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के बारे में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा नेताओं में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने टिप्पणी लिखने वाले कांग्रेसी के खिला्रफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
जागरण संवाददाता, एटा: जिस समय पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा था, उस समय एक कांग्रेस कार्यकर्ता उनको लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने में व्यस्त था। वाजपेयी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले इस कार्यकर्ता के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद एटा के कांग्रेस कार्यकर्ता दिनेश यादव ने अटल जी के बारे में अपशब्द फेसबुक पर पोस्ट किए थे। इस पोस्ट को कई लोगों ने पढ़ा और विरोध में काफी तीखी टिप्पणियां कीं। विश्व ¨हदू महासंघ ने इस टिप्पणी को लेकर रोष जताया और कार्यकर्ता एकत्रित होकर शहर कोतवाली पहुंच गए। इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा को तहरीर दी। जिसमें कहा गया है कि एक तरफ पूरा देश वाजपेयी के निधन पर शोकाकुल है। इस दुखद घड़ी में कांग्रेस के कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी वायरल कर दी है, जिसको लेकर लोगों की भावनाएं आहत हो रहीं हैं।
इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर लिया। विश्व ¨हदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पचौरी ने कहा कि अटल जी जन-जन के प्रिय हैं, कांग्रेस का कोई बड़ा नेता भी उनके खिलाफ आज तक कोई अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर पाया। उनके निधन के मौके पर पूरा देश एक है, ऐसे में यहां के एक कांग्रेसी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी गई। इसका खामियाजा आरोपित को भुगतना पड़ेगा।