विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा: प्रेमी की हत्या के दो साल बाद पकड़ी गई महिला, देवर के साथ मिलकर किया था कत्ल

By Vinay Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 02 Sep 2026 08:23 PM (GMT+05:30)

एटा में दो साल पहले प्रेमी की हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, एटा। थाना नयागांव क्षेत्र निवासी युवक की दो साल पहले महिला और उसके देवर ने मिलकर प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या कर दी। उस घटना का नयागांव पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। जिसमें पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल उसके देवर की सड़क हादसे में मृत्यु हो चुकी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि प्रेमी उससे साथ चलने के लिए दबाव बनाता था। इससे परेशान होकर उसने देवर के साथ मिलकर उसकी नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। स्वजन ने मामले की रिपोर्ट थाना नयागांव में दर्ज कराई थी।

थाना नयागांव क्षेत्र के नगला तारा निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार का महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी को लेकर वह महिला के कहने पर 25 अप्रैल 2024 को उसके साथ जावड़ा नहर में पहुंचा था। जहां प्लानिंग के अनुसार महिला का देवर भी पहुंच गया

उसी समय महिला और उसके देवर ने पवन की मारपीट के बाद नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। इसके बाद युवक का शव कोतवाली देहात क्षेत्र में बरामद हुआ था। जिसकी कपड़े, सैंडिल आदि के अनुसार पहचान की गई थी। इस पर मामले की रिपोर्ट स्वजन ने थाना नयागांव में नामजद दर्ज कराई थी।

जिस पर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए विवेचना की। जिसके दौरान आरोपित महिला और उसके देवर का हत्याकांड में शामिल होना पाया। देवर की हत्या करने के तीसरे दिन सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है।

वहीं सीओ अलीगंज राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ी गई महिला का मृतक और उसके देवर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक उस पर साथ चलने के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही न चलने पर उसके पति की हत्या करने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर महिला ने देवर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।