विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजली का तार बना कहर, खेत में टूट कर गिरा, एटा में 25 बीघा गेहूं की फसल राख; बर्बादी देख रोया किसान

By Yogesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 10 Apr 2026 09:22 PM (IST)

एटा के अवागढ़ में टूंडला रोड पर बिजली का तार टूटने से जिनावली गांव के किसानों की लगभग 25 बीघा ...और पढ़ें

बिजली का तार टूटने से जली गेहूं की फसल।

बिजली का तार टूटने से जली गेहूं की फसल।

HighLights

  1. जिनावली गांव में 25 बीघा गेहूं की फसल जली।

  2. किसानों के परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

संवाद सहयोगी, अवागढ़ (एटा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत टूंडला रोड पर जिनावली से ओनेरा गांव के मध्य अचानक खेत में बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा। देखते ही देखते लगभग 25 बीघा जमीन की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

बताया गया है कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे विद्युत तार टूट कर गेहूं की फसल के खेत में गिर पड़ा। ऐसी स्थिति में फसल में आग लग गई। ग्राम जिनावली निवासी किसान चंदन सिंह, प्रत्येंद्र पाल सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह की लगभग 25 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।

जब तक लोगों को आग लगने की जानकारी हुई तब तक आग उग्र रूप ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और फसल जल गई।

मामले को लेकर तहसील प्रशासन तथा थाना पुलिस को भी जानकारी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ किसान के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। फसल बेचकर आने वाली रकम से तमाम अरमान सजाए बैठे हैं।