विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने की युवतियों से अभद्रता, वीडियो हुआ वायरल, दो हुए सस्पेंड

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 22 May 2026 02:02 PM (IST)

एटा में शराब के नशे में धुत दो पुलिसकर्मियों ने स्कूटी सवार युवतियों से अभद्रता की। घटना का वीडियो वायरल ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. घटना का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप।

  2. उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी को तत्काल किया गया निलंबित।

जागरण संवाददाता, एटा। शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने युवतियों का पीछा किया और उन्हें रास्ते में रोक लिया। युवतियों से अभद्रता की, इस दौरान भीड़ जुट गई। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो कोे संज्ञान लेते हुए और नशे की पुष्टि होने पर सब इंस्पेक्टर और एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ठंडी सड़क पर गुरुवार रात पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक राहुल बालियान और मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र सिंह पर स्कूटी से जा रही दो युवतियों को रोककर अभद्रता करने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी कार से पीछा करते हुए वहां पहुंचे थे और शराब के नशे में थे।

युवतियों ने विरोध करते हुए मौके पर हंगामा किया, जिसके चलते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो गया। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पुलिसकर्मियों को कोतवाली ले जाया गया।

पूछताछ के बाद कराए गए चिकित्सकीय परीक्षण में दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डा. इला मारन ने उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है।