विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में सौतेली मां ने चार साल के बेटे पर बरपाया कहर, पहले जमकर पीटा...फिर पानी में डुबोया, हालत नाजुक

By Deepak Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 27 Jun 2026 08:01 PM (IST)

एटा के मुसियार गांव में एक सौतेली मां ने चार वर्षीय बच्चे को बेरहमी से पीटा, उसका हाथ तोड़ दिया ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, एटा। कहा जाता है कि हर महिला एक संपूर्ण मां नहीं बन सकती। ऐसा ही एक मामला जलेसर थाना क्षेत्र के गांव मुसियार से सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने चार वर्षीय बच्चे को बुरी तरह से पीटा। हाथ तोड़ दिया और निजी अंगो पर प्रहार कर जान लेने का प्रयास किया।

गांव मुसियार निवासी जितेंद्र की पहली पत्नी का निधन हो गया। उनका एक चार वर्षीय बालक है। इसके पालन-पोषण के लिए जितेंद्र ने खुशबू नामक महिला से विवाह कर लिया। बालक केे नाना तेजवीर सिंह ने बताया कि कुछ समय बाद ही महिला ने धेवते का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोप है कि बालक को खुशबू आए दिन प्रताड़ित करने लगी

पिछले सप्ताह तो खुशबू ने बालक को बुरी तरह से पीटते हुए उसके हाथ की हड्डी तोड़ दी। इतने से भी महिला का मन नहीं भरा तो बालक को पानी से भरे ड्रम में डुबोकर मारने की कोशिश की। डंडा व पत्थर से बालक के नाजुक अंगों पर प्रहार करते हुए जान लेने का प्रयास किया।

गंभीर रूप से घायल बालक का आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बालक का इलाज चल रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और महिला की तलाश की जा रही है।