विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा: संपत्ति के विवाद में हत्या, भतीजे ने पीट-पीट कर मार डाला चाचा; दो घायल

By Vinay Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 31 Aug 2026 07:11 PM (IST)

एटा के मिलावली गांव में संपत्ति विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना में ...और पढ़ें

मृतक श्याम पाल का फाइल फोटो।

मृतक श्याम पाल का फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मिलावली में परिवार के ही चाचा की भतीजे आदि ने मिलकर रविवार को लाठी डंडे, कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी। इससे घायल हुए चाचा की उपचार के दौरान रविवार रात को मृत्यु हाे गई। जबकि उनकी पत्नी, बेटा का स्वजन मेडिकल कालेज में उपचार करा रहे हैं।

दोनों परिवारों के बीच डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मृतक नल मिस्त्री का काम करते थे। मामले की रिपोर्ट स्वजन ने कोतवाली देहात में नामजद दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपितों का पता लगा रही है।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के मिलावली निवासी 45 वर्षीय श्यामपाल उनकी पत्नी लक्ष्मी, बेटा कमलेंद्र रविवार दोपहर ढाई बजे गांव में मौजूद थे। उसी समय परिवार के भतीजे योगेश अादि ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे, कुल्हाड़ी आदि से मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे पति, पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए

जिन्हें स्वजन ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान श्यामपाल की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। इसे देख स्वजन उन्हें आगरा लेकर जा रहे थे। उसी समय घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी स्वजन ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे स्वजन ने बताया कि मृतक नल मिस्त्री का काम करते थे। जिनका परिवार के ही लोगाें से डेढ़ बीघा जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। इसकी सुनवाई कोर्ट में भी हो रही है। स्वजन ने बताया कि उसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

मामले की रिपोर्ट घायल कमलेंद्र ने थाना कोतवाली देहात में योगेश सहित छह लोगाें के खिलाफ दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।