विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में रात 10 बजे के बाद बंद होंगे होटल ढाबे, अपराध रोकने को पुलिस का सख्त फैसला

By Deepak Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 06 Jul 2026 08:21 PM (IST)

एटा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए रात 10 बजे के बाद होटल और ढाबों को बंद कराने का अभियान ...और पढ़ें

एसएसपी कार्यालय एटा।

एसएसपी कार्यालय एटा।

HighLights

  1. देर रात की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना मुख्य उद्देश्य है।

  2. नियम उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जागरण संवाददाता। पुलिस ने सड़क किनारे संचालित होटल-ढाबे और खाध प्रतिष्ठानों को रात 10 बजे बंद कराने की मुहिम शुरू कर दी है। अभियान के पहले दिन रविवार देर रात अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और देर रात्रि तक खुले होटल-ढाबों को चेतावनी देकर बंद कराया।

पुलिस ने इन होटल-ढाबों वालों को चेतावनी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कुछ होटल और ढाबों पर देर रात तक लोगों की भीड़ रहती है जहां शराब पीकर मारपीट और फायरिंग जैसी घटनाएं सामने आ रही है। इससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है और आपराधिक तत्वों को सक्रिय रहने का मौका मिलता है।

एएसपी ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक खुले रहने वाले होटल-ढाबों पर भीड़ कम होने से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा और सड़क पर होने वाली वारदातों में कमी आएगी।