जन सुनवाई में लापरवाही पर पड़ी भारी, DGP ने एटा में जसरथपुर एसओ किए सस्पेंड
एटा में जन सुनवाई में लापरवाही बरतने पर डीजीपी ने जसरथपुर एसओ सुबोध उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। आईजीआरएस ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
जसरथपुर एसओ सुबोध उपाध्याय निलंबित किए गए।
जन सुनवाई और IGRS में लापरवाही कारण।
जागरण संवाददाता, एटा। जन सुनवाई में लापरवाही बरतने पर एसओ जसरथपुर सुबोध उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक स्तर से हुई है। मंगलवार को डीजीपी ने लखनऊ में समीक्षा की थी, जिसमें प्रदेश के कई थानों के थानेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई।
थाना जसरथपुर की समीक्षा के दौरान पाया गया कि सबसे ज्यादा प्रार्थना पत्र निस्तारण के लिए थाना जसरथपुर में लंबित हैं। यह शिकायती पत्र जन सुनवाई के दौरान आए थे। आईजीआरएस पोर्टल पर भी निस्तारण की प्रगति बेहद धीमी पाई गई। ऐसी स्थिति में कार्रवाई की गई है। हाल ही में दिल्ली से अपने गांव बढ़ापुर पहुंचे इसी गांव के रहने वाले राघवेंद्र सिंह राठौर की कार में तोड़फोड़ की गई थी और हमला किया गया था।
तमाम शिकायतों के बावजूद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कुछ इसी तरह की तमाम शिकायतें उच्चाधिकारियों के पास निरंतर पहुंच रहीं थीं। डीजीपी ने इस आधार पर थाना प्रभारी को निलंबित करने का आदेश दिया है।
