एटा: 80 लाख रुपये से बनेगी दो सड़कें, जलेसर के लोगों को मिलेगी सहूलियत
जलेसर विधानसभा क्षेत्र में विधायक संजीव दिवाकर ने लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों का ...और पढ़ें

जलेसर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण का शुभारंभ करते विधायक संजीव दिवाकर।
संवाद सहयोगी, जलेसर (एटा)। जलेसर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में करीब 80 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक संजीव दिवाकर ने दोनों सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास शुक्रवार को किया।
निर्माण कार्य शुरू होने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के निशा खुर्द से नरोरा कालेज तक 500 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अवागढ़-टूंडला मार्ग स्थित नगला बड़ा से सुना हुआ तक 720 मीटर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।
दोनों सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार सड़क निर्माण और विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ जर्जर मार्गों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
दोनों सड़कों के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राजेश वार्ष्णेय, महेश पाल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश रानी, दिनेश लोधी, नवीन दीक्षित, धर्मेंद्र, राजू, मोनी गुप्ता, रुदौली, अशोक कुशवाहा, राम भरोसे वर्मा, रेनू दिवाकर और भोला ठाकुर आदि मौजूद रहे।
