विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा: जलेसर में बनेंगी सात सड़कें, शासन से 8.30 करोड़ मंजूर, 24 गांवों को होगा फायदा

By Anil Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 27 Aug 2026 09:18 PM (IST)

एटा के जलेसर में 8.30 करोड़ रुपये की लागत से सात नई सड़कों के निर्माण को प्रदेश सरकार ने मंजूरी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. जलेसर में 8.30 करोड़ रुपये की लागत से सात सड़कें बनेंगी।

  2. विधायक संजीव दिवाकर के प्रयासों से मिली है यह स्वीकृति।

संवाद सहयोगी, जलेसर (एटा)। लंबे समय से सड़क की मांग करते आ रहे ग्रामीणों को अब सरपट चलने लायक रोड मिलेगी।  विधायक संजीव दिवाकर के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने विधानसभा क्षेत्र में करीब 8.30 करोड़ रुपये की लागत से सात सड़क मार्गों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है।

इन मार्गों का निर्माण विधानसभा चुनाव से पूर्व कराए जाने की बात कही गई है। सड़कों के निर्माण से करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विधायक ने बताया कि उनके दोनों कार्यकाल में जलेसर क्षेत्र के गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए करीब एक हजार छोटी-बड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए सड़क निर्माण का कार्य लगातार जारी है।

स्वीकृत सात मार्गों में पावागढ़-जलेसर मार्ग पर अकराबाद बंबा के आगे मोड़ से नगला लक्ष्मण मार्ग का नव निर्माण, ग्राम जालूखेड़ा से दोस्तपुर मार्ग, वसई से महापुर मार्ग, सोने से बालीपुर मार्ग, बसई से गढ़िया मौजमपुर मार्ग, खेड़ा नूहू से नगला चांद मार्ग तथा जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर पटना से सिकंदरपुर मणी मार्ग का निर्माण शामिल है। इससे क्षेत्र में विकास गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।