विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में बीएस मेडिकल कॉलेज प्रबंधक का अपहरण, पैसों के लेनदेन का विवाद

By Anil Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 16 Sep 2026 08:34 PM (IST)

एटा में बीएस मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक को बुधवार सुबह तीन लोग सफेद कार में अगवा कर ले गए। पुलिस ...और पढ़ें

एटा में बीएस मेडिकल कॉलेज।

एटा में बीएस मेडिकल कॉलेज।

संवाद सहयोगी, मारहरा (एटा)। बरेली-मथुरा राजमार्ग स्थित बीएस मेडिकल काॅलेज के प्रबंधक को बुधवार सुबह तीन लोग सफेद कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर कांबिंग शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। गांव नगरिया महमूदपुर निवासी सतेन्द्र कुमार पुत्र दर्शनपाल बीएस मेडिकल काॅलेज के प्रबंधक हैं। बताया गया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सफेद रंग की कार से तीन लोग काॅलेज पहुंचे। आरोप है कि तीनों सतेन्द्र कुमार को कार में बैठाकर अपने साथ ले गए

इसकी जानकारी उनके छोटे भाई रामसेवक ने डायल-112 पर पुलिस को दी। प्रबंधक को अगवा किए जाने की सूचना पर थाना पुलिस ने क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी। पुलिस घटना से जुड़े लोगों और प्रबंधक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य माध्यमों से भी सुराग तलाशे जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आगरा के लोगों के नाम सामने आए

थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आगरा के कुछ लोगों द्वारा सतेन्द्र कुमार को साथ ले जाने की बात सामने आई है। घटना के पीछे पैसों के लेनदेन की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पूर्व में भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, प्रबंधक के विरुद्ध पैसे लेने के बाद प्रवेश न देने और मार्कशीट उपलब्ध न कराने सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस वर्तमान घटना से इन मामलों के संबंध की भी जांच कर रही है।