विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में अलीगंज जीटी रोड पर 20 घंटे तक ट्रैफिक जाम, समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए बच्चे

By Vinay Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 05 Oct 2026 06:42 PM (IST)

एटा में अलीगंज और जीटी रोड पर 20 घंटे तक भीषण जाम लगा रहा, जिससे स्कूली बच्चे समय पर विद्यालय ...और पढ़ें

एटा में अलीगंज जीटी रोड पर लगे ट्रैफिक जाम में फंसे ट्रैक्टर।

एटा में अलीगंज जीटी रोड पर लगे ट्रैफिक जाम में फंसे ट्रैक्टर।

HighLights

  1. स्कूली बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए, पैदल चले।

  2. धान की आवक और अव्यवस्थित पार्किंग जाम का कारण।

जागरण संवाददाता, एटा। रविवार की रात से सोमवार तक अलीगंज रोड पर 20 घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के कारण स्कूली वाहन वहां से गुजर नहीं सके। जिसे लेकर बच्चे स्कूल समय से नहीं पहुंच सके। दोपहर के वक्त जीटी रोड पर भी जाम लग गया। इससे स्कूली बच्चे लंबी दूरी तक पैदल चलकर अपने गतंव्य तक पहुंचे। पुलिस कर्मियों की तैनात न होने के कारण आए दिन जाम लग रहा है।

सड़क पर बने धर्मकांटे भी जाम में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जहां पर देखरेख के लिए कर्मचारी नहीं रहते हैं। जिसके चलते चालक आडे़ तिरछे वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं। जिससे घंटो तक सड़क पर लगा रहता है। मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। जिसे लेकर चौथे दिन सोमवार को भी जाम से लोगों को निजात नहीं मिल सकी।

अलीगंज रोड पर सोमवार तड़के तीन बजे से ही जाम के हालात बन गए। जो दोपहर तीन बजे तक अलीगंज रोड पर बने रहे। सुबह सात बजे तक मंडी के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे स्कूल वाहन वहां से गुजर नहीं सके। इसे लेकर उस तरफ के स्कूली बच्चे समय से विद्यालय नहीं पहुंच सके। इतना ही नही दोपहर के वक्त जीटी रोड पर भी जाम लग गया।

इससे स्कूल की छुट्टी के बाद वाहन जाम में फस गए। घंटो इंतजार के बाद भी जाम न खुलने पर बच्चों को पैदल ही लंबी दूरी तय करते हुए अपने गतंव्य तक जाना पड़ा। अलीगंज रोड पर जाम लगने के कारण लोग पैदल भी नहीं गुजर सके। तड़के से लगा जाम दोपहर तक नहीं खुल सका। इसे लेकर अनाज लेकर पहुंचने वाले किसान भूख प्यास से परेशान होते दिखे।

वहीं मंडी सचिव ने बताया कि जाम न लगे इसके लिए ट्रकों की लोड़िग शाम आठ से सुबह सात बजे तक निर्धारित की गई है। साथ ही व्यापारियों से कहा गया है कि लोडिंग होने वाले वाहनों को अलीगंज, जीटी रोड पर खड़े न कराएं।

पुलिस बल बढ़े तो मिलेगी राहत

मंडी समिति के आस पास लगने वाले जाम से हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। ऐसे में लोग पुलिस बल की संख्या बढ़ाने की प्रशासन से मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले साल कुसाड़ी और मानपुर समीप पुलिस को तैनात किया गया था। जहां से अनाज वाहन के अलावा अन्य वाहनों को बाईपास से निकाला गया। इसके साथ ही कुसाड़ी और मंडी के बीच में भी पुलिस कर्मी लगाए गए।

जो अनाज वाले वाहनों को एक कतार में संचालित कराते थे। जिससे काफी हद तक जाम से निजात रहती थी। इसी तरह की लोग व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं।

चार दिन में पहुंचा 74 हजार कुंतल धान

मंडी समिति में पिछले चार दिनों से लगातार अनाज लेकर किसान पहुंच रहे हैं। जिसे लेकर चार अक्टूबर तक मंडी में 74 हजार कुंतल धान की आवक हो चुकी है। मंडी सचिव ने बताया कि हर रोज 15 हजार से अधिक कुंतल धान लेकर किसान पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस बार धान की अच्छी आवक होने की उम्मीद है।