एससी की बरात में हुड़दंग, महापुरुषों की तोड़ीं तस्वीरें
एटा : कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली में बुधवार देर रात अनुसूचित जाति की लड़की की चढ
एटा : कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली में बुधवार देर रात अनुसूचित जाति की लड़की की चढ़ रही बरात में हुड़दंग हुआ। यह बरात एक विवाह स्थल के पास से गुजर रही थी, जिसमें एक सवर्ण लड़की की शादी थी। तभी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। एससी लोगों का आरोप है कि बरातियों के पास से महापुरुषों की तस्वीरें छीनकर तोड़ दीं। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर एफआइआर दर्ज नहीं हुई।
गांव असरौली में बुधवार शाम को अमर ¨सह की पुत्री दीपक की बरात आई थी। बरात गांव में चढ़ रही थी। जब यह बरात गांव में ही स्थित विवाह स्थल कृष्णा गार्डन के सामने पहुंची तो वहां रिटायर्ड दरोगा महेंद्र पाल ¨सह की पुत्री का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। एससी लोगों का आरोप है कि जब उनकी बरात को कृष्णा गार्डन में मौजूद कुछ लोगों ने देखा तो वे बाहर निकल आए और बरातियों के साथ मारपीट करने लगे। बरातियों के पास अंबेडकर व गौतम बुद्ध की तस्वीरें थीं, आरोपितों ने उन्हें छीनकर तोड़ दिया। बरात में भगदड़ मच गई। यूपी 100 पुलिस आई और मामला रफा-दफा करा कर लौट गई।
सुबह होते ही एससी वर्ग के लोगों में आक्रोश फैल गया और वे लामबंद होकर कोतवाली देहात पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद यह लोग पुलिस कार्यालय पर आ गए। बाद में सीओ सिटी वरुण कुमार ने दोनों पक्षों को देहात कोतवाली बुलाया। वहां देर तक सुलह-समझौते की बात चलती रही। सीओ ने बताया कि जो भी पक्ष दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।