घरों में दरबार, गणपति की जय जयकार
गणेश चतुर्थी पर्व पर घरों में विराजे गणपत की पूजा अर्चना में श्रद्धालु र
एटा, जागरण संवाददाता: गणेश चतुर्थी पर्व पर घरों में विराजे गणपत की पूजा अर्चना में श्रद्धालु रम गए हैं। भले ही कोरोना के कारण सार्वजनिक स्थलों पर पंडालों में श्री गणेश की स्थापना नहीं हुई लेकिन घरों में गणपति बप्पा की जय जयकार तथा भजन कीर्तन गूंज रहे हैं।
शनिवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंदिशों के चलते गणपति भगवान को सार्वजनिक स्थानों के बजाय श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में ही बिराजे हैं। दूसरे दिन रविवार को जिन घरों में गणपति बिराजे गए हैं। वहां सुबह पूजा अर्चना और आरती के साथ ही दिन में भजन कीर्तन और ढोलक की थाप पर श्रद्धालु भक्तों में दिखे। जिन घरों में गणपति स्थापना हुई है। वहीं मुहल्ले के अन्य श्रद्धालु भी धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर भगवान का गुणगान कर रहे हैं। शहर के श्रंगार नगर, नारायण नगर, शांति नगर, धान मील गली के अलावा विभिन्न स्थानों पर घरों में गणपति का दरबार श्रद्धालुओं का केंद्र बना है। इसके अलावा कस्बाई क्षेत्रों में भी भगवान गणेश के प्रति घरों में श्रद्धा देखते ही बन रही है। सुबह शाम श्री गणेश की आरती और मंगल भजनों की गूंज रही है।