एटा में सांप के काटने पर युवक ने किया दुस्साहसिक काम, शराब के नशे में कर डाला टुकड़े-टुकड़े
घर से बाहर निकलने ही एक जहरीले सांप ने उसको काट लिया। इसके बाद यह शख्स इतना क्रोधित हो गया कि सांप को पकडऩे के बाद दांत से उसके कई टुकड़े कर डाले।
एटा, जेएनएन। शराब के नशे में एटा का एक युवक बीती रात इतना बलवान बन गया कि जहरीले सांप को चूहा बना दिया। घर में शराब का सेवन करने के बाद यह युवक बाहर की आबो हवा लेने के मूड में था। इसी दौरान घर से बाहर निकलने ही एक जहरीले सांप ने उसको काट लिया। इसके बाद यह शख्स इतना क्रोधित हो गया कि सांप को पकडऩे के बाद दांत से उसके कई टुकड़े कर डाले। इन सभी टुकड़ों को एक झोला में भरने के बाद वह अस्पताल पहुंच गया।
एटा जिले के थाना कोतवाली देहात के असरौली गांव का यह हैरतअंगेज मामला है। माना जाता है कि शराब के नशे में कोई भी बेहद दुस्साहसिक हो जाता है। ऐसा ही दुस्साहस एटा के एक युवक ने किया। जहरीले सांप को देखने के बाद जहां लोग भयभीत हो जाते हैं, वहीं यह युवक तो सांप के काटने के बाद भी डरा नहीं। शराब का नशा इस कदर हावी था कि उसने सांप को पकडऩे के बाद दांत से उसके कई टुकड़े कर डाले। सांप के डसने से उस शख्स को गुस्सा आ गया। उसने सांप को पकड़ा और उसे चबा डाला। तब तक उसके परिवार के लोग भी उसके पास पहुंच गए। इसके बाद सांप के टुकड़ों को एक झोला में डालकर अस्पताल पहुंच गया।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली निवासी राजकुमार (22) पुत्र बाबूराम कश्यप दिल्ली स्थित निजी कंपनी में काम करता है। सामूहिक विवाह में उसके भतीजे की शादी होनी थी। तीन दिन पहले ही वह गांव आ गया था। रविवार की देर शाम को वह घर में खाना खाने के बाद दूसरे घर सोने के लिए जा रहा था। वह कुछ दूर पहुंचा था कि रास्ते में पीले रंग के सांप ने उसे काट लिया। वहां खेल रहे बच्चे सांप ने काटा कहकर चिल्लाए तो नशे में धुत युवक ने सांप को पकड़ा और उसे ही चबाकर तीन टुकड़े कर दिए। नशे में होने के कारण उसे घटना की गंभीरता का अंदाजा नहीं हो सका। खेलने वाले बच्चों ने दौड़कर ये बात गांव पहुंचा दी। घरवालों को पता चला तो शादी के घर में किसी अनहोनी की आशंका में सन्नाटा छा गया। परिजन और रिश्तेदार राजकुमार के पास पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब उसकी हालत ठीक है।
ïयुवक और परिवार के लोग सांप के टुकड़ों को थैले में भरकर अस्पताल पहुंचे। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने अपने इलाज की गुहार लगा दी। युवक के शरीर में सांप का जहर फैल चुका था। अस्पताल में उसके समुचित इलाज का इंतजाम न होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है।
गंभीर हालत देखकर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। राजकुमार ने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। रविवार को भी उसने देशी शराब पी थी। शराब के नशे में होने के कारण वह भूल गया कि वह सांप को काट रहा है। सांप के टुकड़ों का ग्रमीणों के साथ युवक के परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कराया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप