सुबह से शाम तक हाईवे पर जाम
एटा, जासं। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक हाईवे पर जाम लगा रहा। लोगों को भारी परेशानी हुई, तमाम यात्री, रोडवेज बसें, ट्रक, कारें और यहां तक कि दुपहिया वाहन भी फंसे रहे। ठंडी सड़क पर तो स्थिति यह बन गई कि विदा होने के बाद मंदिर के दर्शन के लिए आए दूल्हा-दुल्हन को भी अपनी गाड़ी से उतरकर दूर तक पैदल चलना पड़ा।

शहर में हाईवे पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। 10 बजे के बाद यह स्थिति हो गई कि हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहर के वक्त ओवरब्रिज पर सड़क हादसा हो गया। इसके कारण भी कई घंटे तक जाम लगा रहा। रोडवेज बसों की स्थिति यह थी कि वे बस स्टैंड से ओवरब्रिज तक नहीं पहुंच पा रहीं थीं। एक से लेकर डेढ़ घंटे तक तक का वक्त मात्रा आधा किलोमीटर जाने में लग रहा था। उधर अलीगंज चुंगी से लेकर शहर के अंदर तक भी वाहनों की लंबी कतार लगी थी। जीटी रोड से होकर वाहन नहीं निकल पा रहे थे, इस वजह से हाईवे से जुड़े हुए अन्य मार्गों पर भी दिनभर वाहन फंसे रहे।
शिकोहाबाद रोड पर वाहन पास नहीं हो पाए और वे घंटों तक फंसे रहे। यही स्थिति ठंडी सड़क पर देखी गई। पूरे दिन जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई। यहां तक कि शादी के बाद विदा होकर आए दूल्हा-दुल्हन को दर्शन के लिए काली मंदिर तक पहुंचने को काफी पैदल चलना पड़ा। आगरा रोड, रेलवे रोड पर भी जाम का असर पड़ा। दरअसल इन दिनों ट्रैफिक पुलिस की कमी है, अधिकांश फोर्स कुंभ में ड्यूटी के लिए गया है। पीआरडी और होमगार्डों के सहारे काम चलाया जा रहा है।