विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में डबल मर्डर: अवागढ़ में मां-बेटी की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या, पति पर आरोप

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:02 AM (IST)

एटा के अवागढ़ में सोमवार रात मां-बेटी की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पारिवारिक विवाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. एटा अवागढ़ में मां-बेटी की हथौड़े से नृशंस हत्या।

  2. सोमवार रात यादव नगर में हुई यह दर्दनाक वारदात।

  3. पारिवारिक कलह के चलते पति पर हत्या का आरोप।

एटा अवागढ़ में मां-बेटी की हथौड़ा से सिर कूचकर हत्या
जागरण संवाददाता, एटा : थाना अवागढ़ क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर में सोमवार रात 12 बजे मां-बेटी की हथौड़ा से सिर कूचकर हत्या कर दी। कमला देवी (65) पत्नी राम खिलाड़ी और उनकी बेटी प्रियंका (35) घर पर ही सो रही थीं, तभी दोनों की हत्या कर दी गई। प्रियंका पति से विवाद के चलते अपनी मां के साथ मायके में रह रही थी। स्वजनों ने पारिवारिक कलह के चलते प्रियंका के पति रुकुम पाल पर पत्नी और सास की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसएसपी डा. इलामारन और एएसपी श्वेताभ पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और एसओजी को भी जांच के लिए बुलाया गया है।