गोशाला के लिए दान में दिया भूसा
जासं चिलकहर (बलिया) ग्राम पंचायत पचहुआ के ग्रामीणों व ग्राम प्रधान हरे राम यादव ने अपने पा
जासं, चिलकहर (बलिया) : ग्राम पंचायत पचहुआ के ग्रामीणों व ग्राम प्रधान हरे राम यादव ने अपने पास से 12 क्विटल भूसा गोपालपुर गोशाला को शनिवार को दान में दिया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर मनरेगा हरिश्चंद्र प्रजापति, ब्लाक प्रमुख चिलकहर आदित्य गर्ग, मधुछन्दा सिंह आदि मौजूद थे।
शपथ पत्र प्रस्तुत कर धांधली की जांच की मांग
जासं, बलिया : नगरा क्षेत्र के अब्दुलपुर मदारी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा, राज वित्त से कराए गए कार्यों में अनियमितता की गई है। गांव के ब्रजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी, डीसी मनरेगा व खंड विकास अधिकारी नगरा को शपथ पत्र देकर इसकी जांच की मांग की है। आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के कार्यों में ग्राम प्रधान द्वारा अनियमितता की जा रही है। ग्राम प्रधान द्वारा अपने रिश्तेदारों को मनरेगा मजदूर दिखाकर उनके नाम से धन आहरण किया गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइया के नाम से भी मनरेगा मजदूरी के रुप में भुगतान किया गया है। इसके साथ ही नाली निर्माण, चबूतरे की रिपेयरिग, स्ट्रीट लाइट में खराब सामग्री का प्रयोग करके भुगतान कराया गया है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान
जासं, बलिया : शहर से सटे चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पूर्व कुलपति लल्लन सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राएं अपने रुचि के विषय में अच्छा प्रदर्शन कर लेते हैं। प्रबंधक दुर्गा दत्त त्रिपाठी, संतोष ठाकुर, नीरज वर्मा, ओम प्रकाश त्रिपाठी, अंबिका त्रिपाठी आदि मौजूद थे। शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान
जासं, बलिया : हनुमानगंज बीआरसी सभागार में महिला संगोष्ठी व महिला शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य व मतदान जागरूकता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह, डायट प्राचार्य विकायल भारती ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय ने अतिथियों व संघ की पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। इस दौरान आनंद प्रकाश मिश्रा, चित्रलेखा सिंह, आशुतोष तोमर, अन्नू सिंह, किरन भारती आदि मौजूद थीं।