दरवेश हत्याकांड के विरोध में प्रधानों का प्रदर्शन
एटा जासं। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह की हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा मांग की कि हत्यारोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। प्रधानों ने सरकार से मांग की कि 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को दी जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
एटा, जासं। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह की हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा मांग की कि हत्यारोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। प्रधानों ने सरकार से मांग की कि 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को दी जाए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान प्रधानों ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी की। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि दरवेश सम्मानित महिला थीं, उन्होंने अपने जीवन काल में काफी संघर्ष किया और लोगों की सेवा की, उनकी हत्या कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। हत्या के मामले में कई आरोपित अभी तक पुलिस ने नहीं पकड़े हैं, उनकी गिरफ्तारी की जानी चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हो उसे किसी भी सूरत में न बख्शा जाए। परवेश के परिजनों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जानी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर हत्यारोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तो प्रधान संगठन चुप नहीं बैठेगा। बाद में प्रधान दरवेश के घर भी परिजनों को सांत्वना देने गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन केपी सिंह को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रधानों की समस्याएं भी उठाई गईं। इस दौरान प्रदीप कुमार, हरिकेश वर्मा, विनोद तोमर, प्रदीप उपाध्याय, सौरभ यादव, राजू खान, सुखवीर सिंह यादव, जबर सिंह, प्रबल प्रताप, अब्दुल खां, शिवपाल सिंह, नितेश कुमार, जितेंद्र यादव, छोटे मियां, अजय कुमार, पवन, मनोज, सुनील वर्मा, संजीव कुमार, नेत्रपाल सिंह, गब्बर सिंह, रामब्रजेश यादव, रामरतन शाक्य आदि मौजूद रहे।