दीपमालिका की रोशनी से जगमगाया जीआइसी
जिला फुटबाल संघ द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर राजकीय इंटर कालेज मैदान पर किया गया।
जागरण संवाददाता, एटा: जिला फुटबाल संघ द्वारा दीपावली की पूर्व संध्या पर राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने दीपमालिका सजाकर फुटबाल पूजन के साथ ही संपूर्ण मैदान को दीपकों की रोशनी से सराबोर कर दिया।
पिछले सालों की परंपरा को जारी रखते हुए फुटबाल संघ ने इस बार भी राजकीय इंटर कालेज के मैदान को कार्यक्रम के लिए चयनित किया। जहां शाम को फुटबाल खिलाड़ी व खेल प्रेमी एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान जहां फुटबाल के पुराने व नवोदित खिलाडि़यों ने पूजन अर्चन किया। इसके बाद भारत माता के नक्शे को रंग-बिरंगे स्वरूप के रूप में दीपों से सजाया। पदाधिकारियों ने त्योहार पर पर्यावरण को भी नुकसान न पहुंचाते हुए ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने को कहा व संकल्प दिलाया।
इस दौरान संघ के सचिव राजीव यादव बॉबी, प्रधानाचार्य राकेश यादव, विशांत कुलश्रेष्ठ, शिवकुमार, अनूप दुबे, सेवाराम, संतोष ¨सह, प्रभाल ललित नोक्स, मनोज कोच, अर्जुन, माजिद खां, विनोद यादव आदि नवोदित खिलाड़ी मौजूद थे।