Move to Jagran APP

क्रिसमस आज, सेलिब्रेशन की जोरदार तैयारी

क्रिसमस के त्योहार को लेकर ईसाई समाज उत्साहित है। 25 दिसंबर को

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 10:54 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 06:02 AM (IST)
क्रिसमस आज, सेलिब्रेशन की जोरदार तैयारी
क्रिसमस आज, सेलिब्रेशन की जोरदार तैयारी

एटा,जागरण संवाददाता, : क्रिसमस के त्योहार को लेकर ईसाई समाज उत्साहित है। 25 दिसंबर को सभी गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगीं। शहर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेलिब्रेशन की रौनक दिखाई दी। ईसाई समुदाय के लोग इस पर्व की तैयारियों में जोरशोर से जुटे रहे। कहीं स्टार, गिफ्ट्स और तरह-तरह की चीजों से सजा क्रिसमस ट्री, तो कहीं पर सांता क्लॉज के परिधान और अन्य सजावटी सामान ने बाजार की रौनक बढ़ा दी।

loksabha election banner

क्रिसमस की चारों ओर बहार दिखाई दे रही है। ईसाई परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 25 दिसंबर को ईसाई समुदाय का सबसे खास पर्व क्रिसमस है। इस पर्व को मनाने के लिए लोगों ने कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। क्रिसमस के चलते शहर की गिफ्ट गैलरियों से लेकर बाजार भी आकर्षक आइटमों से सजे हैं। गांधी मार्केट में गिफ्ट दुकानदारों ने बताया कि क्रिसमस पर्व की तैयारियां जोर शोर से की गई हैं। बाजार में क्रिसमस के लिए खास गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं।

20 दिसंबर से कार्यक्रमों की श्रंखला शुरू हो गई थी। अब तक क्रिश्चियन समाज के लोगों के घरों और गिरिजाघरों में पर्व की तैयारियां लगातार चलती रहीं। हर कोई इंतजाम में जुटा दिखाई दिया है। बच्चे जहां अपनी पसंदीदा सांता क्लॉज की तैयारी करते देखे गए। वहीं महिलाएं शहर के बाजारों से आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर पर्व की जरूरतों को पूरा करने में जुटी रहीं। पादरी जगत सिंह ने बताया कि प्रभु यीशु ने दुनियां को शांति का संदेश दिया था। मंगलवार को क्रिश्चियन समाज के लोग शहर में परिचितों और संबंधियों के यहां केक बांटते देखे गए। क्रिसमस अवकाश से पूर्व स्कूलों में भी सांता बनकर बच्चों ने उपहार बांटे। सबकी जुबां पर मैरी क्रिसमस क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम मची है। सबकी जुबां पर मैरी क्रिसमस है। ईसाई समाज के लोग एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म की बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी क्रिसमस के संदेशों की भरमार है। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी बधाइयों का सिलसिला चल रहा है। गिरिजाघरों की आकर्षक सजावट शहर के गिरिजाघरों की आकर्षक सजावट की गई है। वे रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से झिलमिला रहे हैं। क्रिसमस ट्री सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। साज-सज्जा में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। समाज के लोगों का गिरिजाघरों में मंगलवार को जमावड़ा रहा तथा शाम के कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जाती रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.