केरल पीड़ितों की सहायतार्थ आज होगा चैरिटी शो
एटा: केरल में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों की सहायता के लिए रविवार को चैरिटी डांस शो का आयोजन किया गया है। जिसमें शहरवासियों से शामिल होने की अपील की गयी है।
जागरण संवाददाता, एटा: केरल में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों की सहायता के लिए रविवार को शहर के कासगंज रोड स्थित केशव विवाह स्थल पर दोपहर एक से शाम चार बजे तक चैरिटी डांस शो आयोजित किया जाएगा। इससे मिलने वाला धन जिलाधिकारी के माध्यम से केरल के बाढ़ पीड़ितों को भेजा जाएगा।
यह जानकारी शहर निवासी रियलिटी शो के बाल कलाकार जय चौहान ने दी। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले कलाकार ने कहा कि अपने लिए तो सब जीते ही है, लेकिन सही जीवन तो वह होता है, जो दूसरे के लिए जीने की प्रेरणा देता है। ऐसे में केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चैरिटी डांस शो के माध्यम से जो प्रयास किया जा रहा है। उसमें जन सहयोग आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक नगरवासी से शो में शामिल होने की अपील की।