सिपाही पर सांड़ ने किया हमला, घायल
एटा जासं। कोतवाली नगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर सांड़ ने यातायात पुलिस के सिपाही पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गुरुवार दोपहर 2 बजे यातायात पुलिस का सिपाही राधाकृष्ण जीटी रोड स्थित माया पैलेस के सामने ड्यूटी कर रहा था। वह यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने में लगा हुआ था तभी वहां पहुंचे सांड़ ने पीछे से उस पर हमला बोल दिया। सड़क पर गिरे सिपाही को मौके पर मौजूद साथी सिपाहियों तथा होमगार्ड द्वारा उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
एटा, जासं। कोतवाली नगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर सांड़ ने यातायात पुलिस के सिपाही पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
गुरुवार दोपहर 2 बजे यातायात पुलिस का सिपाही राधाकृष्ण जीटी रोड स्थित माया पैलेस के सामने ड्यूटी कर रहा था। वह यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने में लगा हुआ था, तभी वहां पहुंचे सांड़ ने पीछे से उस पर हमला बोल दिया। सड़क पर गिरे सिपाही को मौके पर मौजूद साथी सिपाहियों तथा होमगार्ड द्वारा उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सांड़ के हमले में सिपाही के घायल होने की जानकारी मिलते ही सीओ सकीट रामनिवास सिंह, यातायात प्रभारी बचान सिंह शाक्य जिला अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल राधाकृष्ण को उसके आवास पर भेज दिया गया। साथी सिपाहियों का कहना था कि दो सांड़ आपस में लड़ते हुए आ रहे थे। उन्हें सिपाही देख नहीं आया, तभी एक ने पीछे से हमला बोल दिया। इधर घायल सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।