हिमा दास के जैसे देश का नाम रोशन करें बेटियां
एटा जासं। जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को बालिका सुरक्षा कवच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि आज के युग में बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं। अभी हाल ही में हिमा दास ने छह गोल्ड मेडल जीतकर इस बात को साबित कर दिया है। हर बेटी उनके जैसे देश का नाम रोशन करें।
एटा, जासं। जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को बालिका सुरक्षा कवच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि आज के युग में बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं। अभी हाल ही में हिमा दास ने छह गोल्ड मेडल जीतकर इस बात को साबित कर दिया है। हर बेटी उनके जैसे देश का नाम रोशन करें। जीवन में आगे बढ़ने के हौसला रखें, समय का सदुपयोग बहुत जरूरी है। सुरक्षा के साधन बालिकाओं को लगातार मिलने रहने चाहिए। देश और प्रदेश की सरकारें भी बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं। हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 100, 1098 आदि के बारे में जागरूक किया जाए। जिससे कि जरूरत के समय वे इनका प्रयोग कर सकें। एडीएम प्रशासन केपी सिंह ने कहा कि देश का भविष्य बच्चों पर ही निर्भर है। आने वाली पीढ़ी के लिए जल संचयन, पौधरोपण बहुत जरूरी है। श्रमदान के माध्यम से विद्यालय में साफ-सफाई कराएं। खुशी सक्सेना, गरिमा आदि छात्राओं ने बालिका सुरक्षा के संबंध में अपने विचार रखते हुए ताइक्वांडो के करतब दिखाए। इस अवसर पर एएसडीएम अबुल कलाम, क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन, प्राचार्य आरके शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह, संजय शर्मा, रिसोर्स परसन प्रिया शर्मा, विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।