प्रदर्शनी पंडाल में सजाई गई दुल्हनें, नीतू रहीं प्रथम
एटा: बुधवार को शहर के राजकीय जिला कृषि उद्योग एवं विकास प्रदर्शनी के पंडाल में मेंहदी र
एटा: बुधवार को शहर के राजकीय जिला कृषि उद्योग एवं विकास प्रदर्शनी के पंडाल में मेंहदी रंगोली डांस एवं दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतियोगियों ने पंडाल में दुल्हनों को सजाया।
प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए सदर विधायक की पत्नी प्रेमलता वर्मा व नगरपालिका चेयरमैन मीरा गांधी ने कहा कि महिलाओं को सदैव आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। दुल्हन सजाने, मेंहदी लगाने आदि के हुनर के माध्यम से वे खुद का रोजगार विकसित कर सकती हैं। पंडाल में प्रतियोगियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए दुल्हनों को सजाया, पंडाल में रंगोली बनाई तथा मेंहदी में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। जिस पर निर्णायक समिति की रंजना सेठ, मीरा माहेश्वरी, निशा ¨सह चौहान, सुधा नीलम ने रंगोली में मेधा, डांस में वैष्णवी, मेहंदी में माया शाक्य व मुकेश, तथा दुल्हन सजाओ में नीतू को प्रथम घोषित किया। संयोजक लता ¨सह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर बसंत पतझड़, प्रज्ञा, ¨रकी चौहान, यश वर्मा, निशा यादव, दीपिका, कनिका वर्मा, शिवानी द्विवेदी, वैष्णवी, राखी राठौर, उर्जा सक्सेना, अनुष्का चौहान आदि मौजूद थे।