Move to Jagran APP

हैदराबाद राष्ट्रीय अधिवेशन में जाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महा अधिवेशन हैदराबाद में 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होगा। जिसमें यहां के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 05:16 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 05:16 PM (IST)
हैदराबाद राष्ट्रीय अधिवेशन में जाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता
हैदराबाद राष्ट्रीय अधिवेशन में जाएंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, एटा : भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महा अधिवेशन हैदराबाद में 26 अक्टूबर से शुरू होगा जो 28 तक चलेगा। एटा जिले से भाजयुमो के 35 कार्यकर्ता अधिवेशन में जाएंगे।

loksabha election banner

भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने संगठन की हुई बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा की। संतोष को अधिवेशन के लिए जिला प्रमुख बनाया गया है। दो सह प्रमुख हर्ष गुप्ता और गौरव राठौर बनाए गए हैं। मंडलों में संजय कुशवाह को जलेसर, दिनेश लोधी को अवागढ़ व निधौली कलां, अनिल यादव को सकीट, देवेंद्र भदौरिया को रिजौर, दीपक लोधी को पिलुआ व मारहरा, अरुण गुप्ता को एटा नगर, विनय वर्मा को एटा देहात, अनुज राठौर को धुमरी, संजय उपाध्याय को जिरसमी, मुकेश राजपूत को मिरहची, पीयूष शाक्य को अलीगंज देहात, हिमांशु दीक्षित को राजा का रामपुर, मुकेश राजपूत को अलीगंज नगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हाईकमान के निर्देश पर 35 लोगों का पंजीकरण अधिवेशन के लिए कराया गया है। मीडिया प्रभारी जितेंद्र शाक्य व अरुण गुप्ता ने बताया कि बैठक में अधिवेशन के लिए तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.