Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा का हंगामा, हाईवे किया जाम

एटा : भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 10:36 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:36 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा का हंगामा, हाईवे किया जाम
भाजपा महिला मोर्चा का हंगामा, हाईवे किया जाम

जागरण संवाददाता, एटा : भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया। जाम में तमाम वाहन फंसे रहे। यह महिलाएं नारी सशक्तीकरण संकल्प योजना के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आईं थीं और जिलाधिकारी के समक्ष अपनी बात रखना चाहती थीं। लेकिन उनकी मुलाकात जिलाधिकारी से नहीं हो सकी । इसके बाद महिलाएं सीधे सड़क पर उतर आईं। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर महिलाओं को समझाया, तब कहीं जाकर जाम खुल सका।

loksabha election banner

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिला पंचायत में आयोजित नारी सशक्तीकरण संकल्प योजना के कार्यक्रम में शामिल हुईं। यह महिलाएं चाहती थीं कि प्रशासन उनकी देखरेख में कार्यक्रम आयोजित करता। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने कार्यक्रम से पहले अधिकारियों को फोन किए, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद यह महिलाएं जिला संयोजिका रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि उन्हें जिलाधिकारी से बात करनी है।

महिलाओं का कहना है कि वे जिलाधिकारी से नहीं मिल सकीं। बस इतने में ही क्षुब्ध होकर यह महिलाएं होटल माया पैलेस के सामने आ गईं । उन्होंने सड़क पर वाहन रोक दिए तथा जाम लगाकर वहीं धरने पर बैठ गईं । और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं का यह भी आरोप था कि उन्होंने फोन पर जब एक अधिकारी से बात की तो उन्हें अपमानित किया गया। महिलाएं करीब 45 मिनट तक सड़क पर जमी रहीं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई और तत्काल ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र ¨सह तंवर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को समझाया कि उन्हें अपनी बात रखने के लिए समय दिया जाएगा। समझाने के बाद महिलाएं मान गईं, तब कहीं जाकर जाम खुल सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.