Move to Jagran APP

भाजपा ने कमल संदेश यात्रा निकाल दिखाई अपनी ताकत

एटा : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर माहौल बनोन को कमल संदेश बाइक यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 10:25 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 10:25 PM (IST)
भाजपा ने कमल संदेश यात्रा निकाल दिखाई अपनी ताकत
भाजपा ने कमल संदेश यात्रा निकाल दिखाई अपनी ताकत

जागरण संवाददाता, एटा : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर माहौल बनाने को कमल संदेश बाइक यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा कि वे चुनावी तैयारियां करने में पीछे न रहें, क्योंकि चुनाव में अब ज्यादा समय शेष नहीं है।

prime article banner

कमल संदेश यात्रा के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शनिवार सुबह सैनिक पड़ाव पर एकत्रित हुए। यहां प्रत्येक बूथ से पांच-पांच बाइक सवारों को बुलाया गया था। कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण के बाद कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ युवाओं की बड़ी ताकत है और यह युवा वर्ग ही लोकसभा चुनाव में विजयश्री दिलाएगा। यह समय विश्राम का नहीं है, चुनाव के लिए काफी काम करना है। सरकार की नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन के बीच पहुंचाएं। लाभकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दें। विपक्षी दलों की गतिविधियों से भाजपाइयों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जनता विपक्षी हथकंडों को पूरी तरह से समझ चुकी है। आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में हम सभी को चाहिए कि नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगे आएं। बाइक रैली को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इसके बाद रैली के संयोजक सतीश वर्मा प्रधान के नेतृत्व में सभी मोटरसाइकिलें कासगंज के लिए रवाना की गईं।

कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर भाजपा के झंडे लगाए थे तथा नारेबाजी कर रहे थे। इस अवसर पर मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, जिला महामंत्री संदीप जैन, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भामाशाह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, अग्रिम जैन, पंकज चौहान, विक्रांत माधौरिया, सुशील गुप्ता, बिट्टू पचौरी, सचिन उपाध्याय, प्रभात पाठक, कौशलेंद्र राठौर, सौरभ गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK