धैर्य न खोएं शिक्षामित्र, होगी ससम्मान वापसी
शिक्षामित्रों को विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपना धैर्य नहीं खोना चाि
जागरण संवाददाता, एटा: शिक्षामित्रों को विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपना धैर्य नहीं खोना चाहिए। उनके खोए हुए सम्मान को दुबारा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। ये कहना है संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने का।
शिक्षामित्र संघ की बैठक जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में मंगलवार को हुई। जिसमें कहा गया कि लखनऊ और दिल्ली में संगठन की टीमें इसके लिए जुटी हुई हैं। टीम के सदस्य अजय प्रताप ¨सह व त्रिभुवन ¨सह के प्रयास रंग लाएंगे। जिलाध्यक्ष मनोज यादव व कोषाध्यक्ष सुनील चौहान, एसके राजपूत ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर गोपेश कुमार, विजय प्रताप शाक्य, संजय शर्मा, पूरन ¨सह यादव, ओमेंद्र कुशवाह, हरिओम प्रजापति, सुशील पचौरी, रमा मिश्रा, नीलम राठौर, पंकज कुमारी, उमा देवी, विष्णु कुमार, विजय तिवारी, प्रदीप राना, इशाक, पंकज गोस्वामी, रामकुमार, वीरबाला, गौरव पाठक, वेदप्रकाश आदि मौजूद थे।