गृहक्लेश में महिला ने खाया जहर, मौत
जैथरा क्षेत्र में परिजनों से विवाद होने पर रविवार सुबह महिला ने जहर खा लिया। इलाज ेक दौरान उसकी मौत हो गयी।
जासं, एटा: जैथरा क्षेत्र में परिजनों से विवाद होने पर रविवार सुबह महिला ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
खुदकशी का यह मामला ग्राम तेली बमौरा में रविवार सुबह का है। गांव की निवासी 35 वर्षीय गिरिजा कुमारी पत्नी दिनेशचंद्र का घरेलू समस्या को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। आवेश में आयी गिरिजा कुमारी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब परिजनों ने उसे अचेत हालत में कमरे में पड़ा देखा तो वह हड़बड़ा गए। जैथरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत खतरे में देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान सुबह 10.45 बजे महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी जब तक स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को दी तब तक परिजन उसके शव को लेकर चले गए। जैथरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक एसपी शर्मा ने बताया कि महिला द्वारा की खुदकशी के संबंध में परिजनों की ओर से थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है।