अखंड भारत को हिदुओं का संगठित होना जरूरी
एटा जासं। हिदू जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संयोजक कमलेश कुमार ने कहा कि इस देश को अखंड बनाना है तो हिदुओं को संगठित होना पड़ेगा। हिदू इस देश की बुनियाद है और संगठित होकर राष्ट्रविरोधी तत्वों से मुकाबला करने के लिए तैयार है। यहां चल रहे मंच के तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन का विस्तार करने और आगामी योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई। इसके अलावा कार्यक्रम भी तय किए गए।
एटा, जासं। हिदू जागरण मंच के अखिल भारतीय सह संयोजक कमलेश कुमार ने कहा कि इस देश को अखंड बनाना है तो हिदुओं को संगठित होना पड़ेगा। हिदू इस देश की बुनियाद है और संगठित होकर राष्ट्रविरोधी तत्वों से मुकाबला करने के लिए तैयार है। यहां चल रहे मंच के तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन का विस्तार करने और आगामी योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई। इसके अलावा कार्यक्रम भी तय किए गए।
उन्होंने कहा कि अखंड भारत का नक्शा अलग है, यह मानचित्र में संगठित होने की प्रेरणा देता है, तब तक अखंड भारत का पुराना स्वरूप हम सब प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक हिदू चुप नहीं बैठेगा हिदुत्व एक विचारधारा है, जिसकी सोच राष्ट्रव्यापी है। राजनीति से बड़ा राष्ट्र है, राष्ट्र अगर सुरक्षित है तो हम सब हिदू भी सुरक्षित हैं। अब जो आजादी के बाद का भारत है, इसको भी बांटने का जो षडयंत्र हो रहा है। उसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। देश को अखंड बनाने के लिए सभी को समाज संगठन में जुटना होगा। प्रदेश मंत्री देवेंद्र पांडेय ने ब्रजप्रांत से शिविर में भाग लेने आए जिला कमेटियों के पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अभ्यास वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री उमाकांत, प्रदेश उपाध्यक्ष जोगराज सिंह, प्रवीन भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह गौर, युवा वाहिनी स्वतंत्र कुमार, अंशुमान, क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेंद्र कुमार समेत विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारी शामिल रहे।