Move to Jagran APP

सादगी से मनाया सपा संस्थापक का 81वां जन्मदिन

देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के परिवारों को जब उनके जवान की शहादत के दौरान शव के दर्शन होना मुनासिब नहीं था ऐसे मे उनके परिजनों की दशा क्या होती होगी? पति को खो देने वाली पत्नी और पिता से बिछुड़े बच्चे उनके अंतिम संस्कार से भी महरूम हों जाएं तो दिल पर क्या बीतेगी? ऐसे हालातों में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ही रक्षामंत्री रहते शहीद के शव को ताबूत में रखकर उनके घर की दहलीज तक पहुंचाने का जो काम किया उसे हमेशा याद किया जाएगा। यह विचार शुक्रवार को

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 10:32 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:02 AM (IST)
सादगी से मनाया सपा संस्थापक का 81वां जन्मदिन
सादगी से मनाया सपा संस्थापक का 81वां जन्मदिन

एटा, जागरण संवाददाता : देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के परिवारों को जब उनके जवान की शहादत के दौरान शव के दर्शन होना मुनासिब नहीं था, ऐसे मे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने ही रक्षामंत्री रहते हुए शहीद के शव को ताबूत में रखकर उनके घर की दहलीज तक पहुंचाने का जो काम किया, उसे हमेशा याद किया जाएगा। यह विचार शुक्रवार को उनके 81वें जन्मदिन पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने व्यक्त किए।

loksabha election banner

जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस शुक्रवार को सादगी से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सपाइयों ने केक काटा, तो वहीं जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और सर्दी से बचाव को गरीबों को वस्त्रों का वितरण किया। इस दौरान पूर्व सांसद कैलाश यादव ने सपा मुखिया के कई कार्यों का बखान किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा, उन्होंने शहीद को सम्मान का दर्जा दिलाने के भरसक प्रयत्न किए, जिसका नतीजा है कि आज शहीद स्मारक से लेकर मार्ग के नामकरण तक सभी सुविधाएं शहीद के परिजनों को मुहैया हो पा रही हैं। पूर्व विधायक अजय यादव ने कहा कि शहीद की विधवा पत्नी के नाम पर पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी देने और भूमि का पट्टा देकर उनके परिवार की व्यवस्था करने का सरकारी कार्य भी सपा मुखिया की ही देन रहा है। इसके अलावा पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू, ब्लाक प्रमुख बजीर सिंह यादव, रामब्रजेश यादव, हाल में ही पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सदस्यता ग्रहण करने वाले रंजीत सिंह यादव, तहसीलदार सिंह बघेल, राजू यादव, दीपक यादव, अनिल सागर, सत्यवीर दिवाकर, राजकुमारी धनगर, शशीप्रभा शाक्य आदि तमाम सपाई मौजूद थे। इधर जीटी रोड स्थित युवजन सभा कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रजापति ने भी जन्मदिन समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में विजय सिंह यादव, सतेंद्र यादव, फिरोज खान, संदीप यादव, अतुल यादव, देवेद्रसिंह, राजेश गुप्ता, रामभरोसे, रामौतार सिंह, प्रमोद कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। निधौली कलां-में गुडडू प्रधान सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन मनाया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य सीटू यादव ने केक काटा। कार्यक्रम में पप्पू फौजी, इकबाल हुसैन, संतोष यादव आदि सपाई मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.