टेंपो की टक्कर से मासूम बालिका की मौत
जागरण संवाददाता, गंजडुण्डवारा: पिता के पीछे घर से दौड़कर सड़क पर आई बालिका को टें
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 05:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गंजडुण्डवारा: पिता के पीछे घर से दौड़कर सड़क पर आई बालिका को टेंपो ने टक्कर मार दी। बालिका की मौके पर मौत हो गई। जानकारी पर आई पुलिस चालक और वाहन को थाने ले गई।
थाना क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी अकरम कहीं जाने से लिए सुबह 11.45 बजे घर से निकलकर सड़क पर वाहन के लिए आया, इसी बीच उसकी तीन वर्षीय पुत्री अलाखिया भी दौड़ती हुई उसके पीछे आ गई। इसकी जानकारी अकरम को नहीं हुई। सड़क पर दौड़ती हुई आई बालिका सुन्नगढ़ी मार्ग से निकल रहे टेंपो की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर आई पुलिस टेंपो और चालक श्यामपाल पुत्र कृपाल ¨सह निवासी नागर थाना सुन्नगढ़ी को थाने ले गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें