विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैक्स-ईको में भीषण भिड़ंत में 17 घायल, नेजा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं संग एटा-टूंडला रोड पर हादसा

Published: Tue, 30 Sep 2025 12:47 PM (IST)

शिकोहाबाद से नेजा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप एटा-टूंडला मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ...और पढ़ें

हादसे के घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती।
हादसे के घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती।

HighLights

  1. मैक्स में सवार थे शिकोहाबाद से लौट रहे श्रद्धालु
  2. एटा-टूंडला मार्ग पर हुआ भीषण हादसा
  3. गंभीर रूप से घायल तीन लोग आगरा रेफर

जागरण टीम, एटा। एटा-टूंडला मार्ग स्थित सेवला ज़रानी मोड़ पर मैक्स पिकअप और ईको में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में 17 लोग घायल हुए हैं। तीन को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। रविवार रात को समय करीब 9.30 बजे गांव जरानी के सामने सेवला मोड़ के पास दुर्घटना हुई।

शिकोहाबाद से नेजा चढ़ाकर अपने गांव गदेसरा लौट रहे थे मैक्स सवार श्रद्धालु

दो वाहन ईको वाहन संख्या यूपी-80-एफएन-2437 व मैक्स की आपस में भिड़ंत हो गई। दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मैक्स पिकअप में क़रीब 20 लोग सवार थे जो नवरात्र के दौरान माता रानी मंदिर शिकोहाबाद से नेजा चढ़ाकर अपने गांव गदेसरा थाना अवागढ़ लौट रहे थे। घर लौटते समय यह सड़क हादसा हो गया। सकरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चुरथरा भेज दिया।

दो गंभीर घायलों को आगरा किया रेफर

घटना में ईको सवार तीन लोग व मैक्स में सवार 14 लोग घायल हो गए। यहां से दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार कर आगरा रेफर किया गया। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया और यातायात सुचारू कराया। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि घायलों की चीखपुकार सुनकर कोहराम मच गया।

ये हुए घायल

घायलों में मुख्य रूप से गोविंद पुत्र अर्जुन, राखी पत्नी कृष्णा, लाखन पुत्र बुधीराम, राजपाल पुत्र सुंदर पाल, ऋषभ पुत्र रामजीलाल, भूरी पत्नी प्रदीप कुमार, कन्हैया, ओमवीर, रामचरण, यशोदा, राखी, निकिता, निधि, रुमा, रश्मि, रामभरोसे, महेश का उपचार स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल लोगों को आगरा रेफर किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।