होली के हुड़दंग में 10 घायल, दो गंभीर
महिला समेत दो को किया रेफर जमीन और पानी की रंजिश में हुईं घटनाएं
जासं, एटा: रंगों के पर्व होली के दिन जनपद में कई स्थानों पर हुए हुड़दंग में 10 घायल हो गए। जिला अस्पताल से महिला समेत दो की हालत चिताजनक देखते हुए उन्हें आगरा व सैफई रेफर कर दिया गया।
अवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सरानी में सोमवार दोपहर 12.30 बजे अमित कुमार अपने घर पर मौजूद था, तभी मुहल्ला का ही रिकू, सुमन स्वजन समेत वहां आ धमके और गालियां देने लगे। जब गालियों का विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडा तथा सरिया से हमला कर अमित कुमार, उसके पिता पूरन सिंह, चचेरे भाई ब्रजेश कुमार तथा दूसरे पक्ष का सुमन और भूरी सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ब्रजेश की हालत चिताजनक देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
दूसरी ओर मिरहची थाना क्षेत्र के ग्राम नगला प्रेमी में सोमवार देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सोनू, उसकी मां भगवती देवी, योगेंद्र तथा सुख देवी घायल हुए हैं। वहीं जसरथपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अहरई विचनपुर में गालियां देने का विरोध करने पर रमेशचंद्र व उसके स्वजन ने लाठी-डंडों से हमला कर ममता देवी को घायल कर दिया। स्वजन द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने महिला की हालत खतरे में देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। मलावन में पथराव के बाद फायरिग
जासं, एटा: मलावन क्षेत्र में पथराव के बाद कुछ लोगों ने फायरिग कर दी। मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। पीड़ित ने नकदी और जंजीर लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नौ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सोमवार शाम ग्राम खेरिया निवासी श्यौराज सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर गांव के ही अधिवक्ता रामखिलाड़ी से उसके परिवार की रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि दोपहर के समय अधिवक्ता आठ अन्य स्वजन और साथियों समेत उसके मकान पर आ धमके। मारपीट कर उसे और एक अन्य को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपितों द्वारा पथराव और फायरिग की गई। पीड़ित ने जेब में रखे एक हजार रुपये तथा सोने की जंजीर ले जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने श्यौराज सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट रामखिलाड़ी समेत नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विष्णु कुमार रावत ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से ही रंजिश चली आ रही है। पूर्व में भी दोनों ओर से कई मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। फिलहाल दर्ज मामले की विवेचना की जा रही है।