प्रेम प्रपंचः चार माह मारकर फेंका गया युवक कंकाल बनकर मिला
देवरिया के खामपार क्षेत्र के परगसहा गांव के सीवान में आज गन्ना काटते समय खेत के बीच एक युवक का कंकाल बरामद हुआ है।
देवरिया (जेएनएन)। देवरिया के खामपार क्षेत्र के परगसहा गांव के सीवान में आज गन्ना काटते समय खेत के बीच एक युवक का कंकाल बरामद हुआ है। उसे देख गन्ना काटर रही महिलाओं ने शोर मचाया। मौके पर पहुचे लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कपड़े के आधार पर पहचान करते हुए परगसहां गाव निवासी मूरत राजभर ने बताया कि उसके पुत्र 20 वर्षीय पिंटू का वह कंकाल है। पिंटू चार माह से गायब है।
मैनपुरी में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन की गोली मारकर हत्या
स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक पिंटू का एक लड़की से प्रेम प्रपंच चल रहा था। समझा जाता है कि इसी के चलते उसकी हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंका गया है। पुलिस ने कंकाल और उसके अवशेष को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कारर्वाई की जा रही है।
तस्वीरें : राष्ट्रीय अध्यक्ष बने अखिलेश, मुलायम को बनाया मार्गदर्शक