23 कंपनी अर्धसैनिक बल, साढ़े चार हजार पुलिसकर्मी कराएंगे चुनाव
गोरखपुर कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जनता की शत-प्रतिशत भागीदारी जरूरी है। चुनाव में मतदान का ग्राफ बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कई जगहों पर मतदाताओं की ओर से वोट नहीं देने की शिकायतें सामने आई है। उनके बीच बढ़ते असंतोष को दूर किया जाएगा।
देवरिया : गोरखपुर कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जनता की शत-प्रतिशत भागीदारी जरूरी है। चुनाव में मतदान का ग्राफ बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कई जगहों पर मतदाताओं की ओर से वोट नहीं देने की शिकायतें सामने आई है। उनके बीच बढ़ते असंतोष को दूर किया जाएगा। लोकसभा चुनाव की समीक्षा करने पहुंचे गोरखपुर कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने प्रेसवार्ता में यह बात कहीं। उन्होंने हर हाल में निष्पक्ष चुनाव कराए जाने का वादा किया।
आइजी जय नारायण सिंह ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए 23 कंपनी अर्धसैनिक बल जिले को मिला है, जिसमें चार कंपनी पीएसी के जवान होंगे। इसके अलावा साढ़े चार हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। छठवें चरण का चुनाव संपन्न होते ही पूरी फोर्स देवरिया पहुंच जाएगी। उनके रहने की व्यवस्था कर दी गई है। बिहार बार्डर पर बैरियर ड्यूटी लगाई गई है। गुंडा, गैंगेस्टर की प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही चुनाव के दौरान कहीं पर आचार संहिता उल्लंघन न हो इसके लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी। पोलिग के लिए अगर मतदाता वाहन का इस्तेमाल करता है तो पुलिस उसे परेशान नहीं करेगी। इसका ध्यान दिया जाएगा।